मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ को किया स्मरण

0

देहरादून, 24 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को उनकी जंयती पर स्मरण करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड की धरोहर है।

मुख्यमंत्री ने जारी संदेश में कहा कि उन्होंने देश की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी में ‘पेशावर कांड‘ मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने भविष्य की क्रांति की आधारशिला रखी। उन्होंने निहत्थी जनता पर गोली न चला कर दुनिया को अपनी बहादुरी व देशभक्ति का संदेश दिया था। भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों ने अद्वितीय योगदान दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *