कैनाल रोड ट्रैफिक आउटपोस्ट का उद्घाटन

0

सिलीगुड़ी, 24 दिसंबर (हि.स.)। कैनाल रोड ट्रैफिक आउटपोस्ट का सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने शुक्रवार को उद्घाटन किया है। यह ट्रैफिक आउटपोस्ट यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर शर्मा ने कहा कि फूलबाड़ी कैनाल रोड पर ”भोरेर आलो” पर्यटन केंद्र है। इस वजह से यहां काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसलिए गाजोलडोबा तक पूरी सुरक्षा के लिए इस ट्रैफिक आउटपोस्ट को बनाया गया है। इस मौके पर एसीपी ईस्ट जय टुडू, एसीपी ट्रैफिक सुवेंद्र कुमार, एनजीपी ट्रैफिक गार्ड आईसी शांता शील, इंजीबी थाना के ओसी समीर तामांग, आमबाड़ी चौकी के ओसी सजल राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *