संसद सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी पुष्पांजलि

0

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (हि.स.)। संसद सदस्यों ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर संसद के केंद्रीय कक्ष में पुष्पांजलि दी।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, सांसद व पूर्व सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्य सभा के महासचिव पी सी मोदी ने भी चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्ट जनों को लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित चौधरी चरण सिंह के जीवन वृत्त वाली पुस्तक भेंट की गई।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने 23 दिसंबर 1993 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *