केशव प्रसाद मौर्य ने की अखिलेश यादव की पत्नी, बेटी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना

0

लखनऊ, 23 दिसम्बर (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव एवं बेटी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव तथा उनकी पुत्री के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिंपल यादव एवं बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *