रेल राज्यमंत्री दानवे पहुंचे संघ मुख्यालय

0

नागपुर, 22 दिसंबर (हि.स.)। रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे ने बुधवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की।

रावसाहब दानवे पूर्वाह्न 11 बजे नागपुर के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे। भाजपा प्रवक्ता विश्वास पाठक से साथ मुख्यालय पहुंचे दानवे ने सरसंघचालक डॉ. भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दानवे ने कहा कि वे हमेशा से संघ मुख्यालय आते रहे हैं।

बतौर दानवे वह सरसंघचालक डॉ. भागवत का आशीर्वाद लेने संघ मुख्यालय पहुंचे थे। वहीं, संघ सूत्रों के अनुसार संघ का राजनीति में कभी कोई दखल नहीं होती है, लेकिन संघ की विचारधारा को आदर्श मानने वाले कई राजनेता समय-समय पर सरसंघचालक से चर्चा कर मार्दर्शन प्राप्त करते हैं। इस मुलाकात के दौरान दानवे ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर डॉ. भागवत से चर्चा कर उनकी राय प्राप्त की। बहरहाल यह तीन बिंदु क्या थे इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *