जो रूट को पीछे छोड़ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने मार्नस लाबुशेन

0

दुबई, 22 दिसंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। लाबुशेन ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ दिया है जो इस साल अगस्त से शीर्ष पर थे। लाबुशेन के 912 रेटिंग अंक हैं।
एडिलेड में आयोजित दूसरे टेस्ट में, मार्नस ने अपना पहला एशेज शतक बनाया और दूसरे दूसरी पारी में उन्होंने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों से हराया। उन्हें उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के नौवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने बल्ले से 900 अंकों का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही वह सर डॉन ब्रैडमैन, रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, स्टीव स्मिथ और माइकल क्लार्क जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल हो गए।
गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क इस जनवरी के बाद पहली बार दुनिया के शीर्ष 10 टेस्ट गेंदबाजों में शामिल हुए हैं। जबकि उनके हमवतन पैट कमिंस दूसरे एशेज टेस्ट से चूकने के बावजूद शीर्ष पर बने हुए हैं।
इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन करियर के सर्वश्रेष्ठ 597 अंकों के साथ पहली बार दुनिया के शीर्ष 25 गेंदबाजों में शामिल हैं और जो रूट ने अपने 111वें टेस्ट मैच के बाद दुनिया के शीर्ष 10 ऑलराउंडरों में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *