प्रख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर सम्मानित किए गए शहीदों के परिजन

0

प्रयागराज,22 दिसम्बर (हि.स.)। प्रख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता और शहीद महेश यादव के परिजनों को प्रयाग संगीत समिति में एक्सीड सोसायटी के अध्यक्ष एवं समाज सेवी कुलदीप मिश्रा एवं उनके सहयोगियों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा और मां के.के.बत्रा, शहीद महेश यादव की पत्नी , कुलदीप मिश्रा और उनके माता-पिता ने दीप प्रज्जवलित कर श्रीनिवास रामानुजन उत्प्रेरणा 2021 समारोह का शुभारंभ किया।

सामूहिक राष्ट्रगान के बाद सीडीएस विपिन रावत एवं उनके साथ शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी गई। कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता ने भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य की चर्चा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कुलपति बीएचयू गिरीश त्रिपाठी, एक्सीड सोसायटी के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *