नल जल योजना के तहत 10 लाख घरों तक पहुंचा पेयजल : मिथिलेश

0

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि 2024 तक हेमंत सोरेन की सरकार प्रदेश के 59 लाख 23 हजार घरों तक पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। यह हमारा लक्ष्य है। वह शीतकालीन सत्र में सदन के अंदर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में महज पौने चार लाख घरों तक ही यह संभव हो पाया था। हमारी सरकार ने पिछले दो साल में विपरीत परिस्थिति में भी दस लाख घरों तक नल से जल पहुंचना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पूछा था कि क्या यह सही है कि 2024 तक हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है, और अगर यह लक्ष्य तय है तो फिर अब तक महज 15 प्रतिशत घरों तक ही यह संभव क्यों हो पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *