कांग्रेस ने काफी पीछे रखा महिलाओं को, चुनाव आने पर कर रही है आगे : गिरिराज सिंह

0

बेगूसराय, 22 दिसंबर (हि.स.)। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विकास का संकल्प और सबका साथ लेकर चलती है। यह सरकार चुनाव आने पर महिलाओं को आगे नहीं करती है। बल्कि, महिलाओं का उत्थान कैसे हो, वह तमाम क्षेत्रों में आगे कैसे बढ़े, इसके लिए हमेशा काम करती है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव आने पर महिलाओं को आगे कर रही है लेकिन यह नहीं बता रही है की जब उनकी सरकार थी तो महिलाओं को इतना पीछे क्यों रखा गया था। मोदी सरकार वह करके दिखा रही जो पिछली सरकार नहीं कर पाई। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को 2013-14 तक में 80 हजार करोड़ की बैंकों ऋण की सुविधा मिली थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एसएसजी महिलाओं का बैंकों से ऋण 380 प्रतिशत बढ़कर तीन लाख 85 हजार करोड़ हो गई है। कांग्रेस की सरकार थी तो महिलाओं को काफी पीछे रखा गया, 2013-14 में मात्र दो करोड़ 35 लाख महिलाएं ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थी। आज प्रधानमंत्री के विश्वास की वजह से यह आंकड़ा 240 प्रतिशत बढ़कर 8.05 करोड़ हो गया है। उत्तर प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही कांग्रेस महिलाओंं को आगे कर रही है। लेकिन जब उनकी सरकार थी तो स्वयं सहायता समूह का एनपीए दर 2013-14 में 9.58 प्रतिशत थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह घट कर 2.83 प्रतिशत हो गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *