कोरोनाकाल में मनरेगा योजना ने लाखों लोगों को दिया रोजगार : मुख्यमंत्री

0

जयपुर, 21 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोनाकाल में महात्मा गांधी नरेगा योजना ग्रामीणों व आमजन के लिए वरदान साबित हुई है। पिछली यूपीए सरकार की ओर से लाई गई इस ऐतिहासिक योजना में लाखों लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता प्रशस्त हुआ है।

सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल के मुश्किल दौर में मनरेगा जीवन रेखा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि मनरेगा पिछली यूपीए सरकार की ओर से लाया गया ऐतिहासिक योजना है। 2004 में आज के ही दिन मनरेगा संबंधी बिल संसद में रखा गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि मनरेगा पिछली यूपीए सरकार की ओर से लाई गई ऐतिहासिक योजना है। लोगों के कल्याण के उद्देश्य से सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा उपायों में से एक है। कोरोना काल के मुश्किल दौर में यह जीवन रेखा साबित हुआ है। सीएम ने लिखा कि एक ओर जहां शहरों में लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल रहा था तो लोग शहरों से गांव की ओर पलायन कर रहे थे। लोगों के सामने आजीविका चलना मुश्किल साबित हो रहा था, ऐसे वक्त में मनरेगा लाखों लोगों की जीवन रेखा के रूप में सामने आया। अनलॉक के बाद भी मनरेगा यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना इसलिए कारगर साबित हुआ कि इस दौरान लोगों को मनरेगा में काम मिला। मनरेगा योजना में मिले रोजगार से लोगों को परिवार चलना आसान हो गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *