एशेज बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

0

मेलबर्न, 21 दिसंबर (हि.स.)। विक्टोरियन तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को मंगलवार को मेलबर्न में एशेज बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “बोलैंड एडिलेड में टीम के साथ प्रशिक्षण कर रहे हैं। उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।”
2018-19 मार्श शेफील्ड शील्ड प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित बोलैंड ने इस गर्मी में विक्टोरिया के लिए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ दो मैचों में 10 की औसत से 15 विकेट लिए थे।
उन्होंने एडिलेड में टीम में शामिल होने से पहले ब्रिस्बेन में टेस्ट पदार्पण करने वाले माइकल नेसर के साथ इंग्लिश लायंस के खिलाफ खेला था।
एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया मौजूदा एशेज श्रृंखला में 2-0 से आगे है।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, माइकल नेसर, झेय रिचर्डसन, मिशेल स्वेपसन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *