जयपुर फिल्म फेस्टिवल के लिए समारोह से पहले ही कर लिया जाएगा अवार्डेड फिल्मों का चयन

0

जयपुर, 21 दिसंबर (हि.स.)। चौदहवें जयपुर इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) में दिखाई जाने वाली फिल्मों में से अवार्ड के लिए फिल्मों का पहले ही चयन कर घोषणा का कर दी जाएगी। यह बात फिल्म के फाउन्डर हनु रोज और प्रवक्ता राजेन्द्र बोड़ा ने मंगलवार को समारोह के लिए आठ देशों की 39 चयनित फिल्मों की तीसरी और अन्तिम सूची जारी करते समय कही। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग से पहले अवार्डों की घोषणा करने वाला जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दुनिया का पहला फेस्टिवल होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से फिल्म प्रेमियों को बेस्ट फिल्में देखने का ऑप्शन मिल जाएगा और लोग अपनी पसंद के अनुसार फिल्मों का आनन्द ले सकेंगे। अवार्ड के लिए चयनित फिल्मों की घोषणा इसी माह के अंत में कर दी जाएगी. मंगलवार को फेस्टीवल का डे बाय डे फिल्म स्क्रीनिंग शेड्यूल भी जिफ की वेबसाइट www.jiffindia.org पर जारी कर दिया गया है।

यह भी पहला ही मौका होगा जब किसी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दिन ही अवार्ड सैरेमनी आयोजित कर दी जाएगी। अवार्ड सैरेमनी सात जनवरी को शाम 4 :30 बजे महाराण प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। इसके बाद अवार्डेड और नॉन अवार्डेड फिल्मों की स्क्रीनिंग 8 से 11 जनवरी आयनॉक्स जी सेन्ट्रल में सुबह 10 से रात 10 बजे तक तक की जाएगी।

हनु रोज ने बताया कि तीसरी और अन्तिम सूची की फिल्में मिलाकर अब इस समारोह में 52 देशों की 279 फिल्मों की हाईब्रिड मोड पर स्क्रीनिंग की जाएगी। तीसरी सूची में चयनित 8 देशों की 39 फिल्मों में भारत की 24, राजस्थान की 3 और विदेशों की 15 फिल्में शामिल हैं। आठ जनवरी को 26 देशों की 70, 9 जनवरी को 24 देशों की 68, 10 जनवरी को 21 देशों की 66 और 11 जनवरी को 22 देशों की 69 फिल्मों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग की जाएगी। ऑनलाइन शिड्यूल की गई फिल्में 24 घंटे यानि अगले दिन की रात 12 तक लाइव रहेंगी जिन्हें जिफ की वेबसाइट https://www.jiffindia.org/ पर देखा जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *