पीएम केयर बाल योजना अंतर्गत अनाथ बच्चें हुए लाभान्वित

0

किशनगंज, 20 दिसम्बर (हि.स.)। बिहार के किशनगंज में कोविड 19 महामारी की दूसरे लहर में अनाथ हुए दो बच्चों को प्रधानमंत्री(पीएम) केअर बाल योजना 2021 के तहत डाक विभाग का संयुक्त बचत खाता का पास बुक जिलाधिकारी डाॅ. आदित्य प्रकाश के द्वारा सोमवार को दिया गया ।कोविड महामारी के द्वितीय लहर के दौरान अनाथ हुए 02 बच्चों में बालिका सुमित्रा कुमारी पिता -स्व दर्प लाल सिंह एवं कविता कुमारी पिता- स्व दर्प लाल सिंह , कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र निवासी है।

उल्लेखनीय है कि उक्त योजना केंद्र सरकार प्रायोजित योजना है, जिसमें कोविड से अनाथ हुए वैसे बालक या बालिका को जिसने कोविड के कारण अपने माता या पिता को खो दिया है।उन अनाथ बच्चों को “प्रधानमंत्री देखरेख योजना” की राशि उनके डाक घर के बचत खाते में दिया जाता है।पास बुक वितरण के दौरान सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई के रविशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *