फॉरएवर मिस एंड मिसेज इंडिया-2021 : सौ स्टेट विनर्स ने कुल 6 सीक्वेंस में दिखाई प्रतिभा

0

जयपुर, 19 दिसंबर (हि.स.)। राजधानी जयपुर मेंटोंक रोड स्थित होटल मैरियट में फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से आयोजित हो रहे चार दिवसीय ब्यूटी पेजेंट, फैशन वीक व अवॉर्ड शो “फॉरएवर मिस एंड मिसेज इंडिया-2021” में देश के विभिन्न राज्यों से आईं स्टेट विनर्स की क्राउनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

आयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन 100 स्टेट विनर्स की क्राउनिंग की गई है। मिसेज कैटेगरी की 25 से 35 और 36 से 50 ऐज ग्रुप की विनर्स ने भाग लिया व परफॉर्म किया। विनर्स ने टोटल 6 फैशन सीक्वेंस में डिजाइनर कलेक्शन प्रस्तुत किया है। साथ ही विनर्स ने डिजाइनर ड्रेसेज में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा व खूबसूरती को भी सबके सामने शोकेस किया। इसके बाद नेशनल लेवल की विनर्स की क्राउनिंग सेरेमनी का आयोजन है। आखिरी दिन 20 दिसंबर को अवॉर्ड शो के दौरान 250 से अधिक लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि यह चार दिन का मेगा फैशन इवेंट है। जिसमें पहली बार किसी मंच पर 300 मॉडल्स की क्राउनिंग व 250 अवार्ड विनर को एक साथ सम्मानित किया जा रहा है। इस पूरे कार्यक्रम में मॉडल्स की क्राउनिंग को तीन कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें सिटी, स्टेट व नेशनल विनर्स शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *