मुक्ति संस्था ने 35 लावारिस शवों का किया सामूहिक अंतिम संस्कार

0

मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को 33 लावारिस शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया। पूरे विधी विधान से जुमार नदी के तट पर सामूहिक चिता सजा कर अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के सौरभ बथवाल, हरीश नागपल, संदीप प्पनेजा ने मिल कर नगर निगम के सहयोग से सामूहिक चिता सजायी। फिर रिम्स से शवो को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया गया।

इसके बाद चिता सजा कर अंतिम अरदास परमजीत सिंघ टिंकू ने किया और अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि प्रदान की। प्रवीण लोहिया ने कहा कि संस्था की ओर से आए दिन लावारिस शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक संस्था की ओर से 1259 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। इस अवसर पर सौरभ बथवाल, हरीश नागपल, रवि अग्रवाल, संजय सिंह, अंशु मित्तल आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *