रायपुर : शॉपिंग माल में लगी आग, लाखों के मोबाइल राख

0

रायपुर, 19 दिसंबर (हि.स.)। रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग माल की एक मोबाइल दुकान में शनिवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे मोबाइल, ऐसेसरीज समेत बाकी सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाल गंगा शॉपिंग माल की पहली मंजिल में केसी फाई के नाम से मोबाइल दुकान कुछ दिन पहले ही खुली है। दुकान के संचालक ने रात करीब 10 बजे शॉप बंद की। उनके जाने के थोड़ी देर बाद ही शटर से धुंआ निकलता दिखा। उस समय कुछ दुकानें खुली थी। आग की तेज लपटे दुकान के बाहर तक उठ रहीं थीं, इसलिए दूसरी दुकानों को बचाने के लिए आनन-फानन में पुलिस, दमकल विभाग और कई कारोबारी वहां पहुंच गई। दुकान कांप्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर में एंट्री करते ही है, इस वजह से रेस्क्यू टीम वहां तक पहुंच गई और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है। आगजनी में लाखों रुपयों के मोबाइल एवं ऐसेसरीज पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *