सिंगूर में भाजपा के धरनास्थल का टीएमसी ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण

0

हुगली, 17 दिसंबर(हि. स.)। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिंगूर में उस स्थान का शुद्धिकरण किया है जहां पिछले तीन दिनों से भाजपा का धरना9प्रदर्शन चल लहा था।

गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी का धरना समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह सिंगूर भूमि रक्षा कमेटी के नेता और राज्य के श्रममंत्री बेचाराम मन्ना के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के धरना स्थल पर गोबर और गंगाजल का लेप लगाकर उसका शुद्धिकरण किया। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुरोहित के साथ सिंगूर में भाजपा के धरनास्थल पर मंत्रोच्चारण करते हुए सुना गया। बेचाराम मन्ना ने आरोप लगाया सिंगूर की धरती पर धरने का नाटक कर भारतीय जनता पार्टी ने इस धरती को अपवित्र किया है। इसलिए सिंगूर के किसान आज गोबर और गंगाजल के साथ जमीन की पूजा कर इसका शुद्धिकरण कर रहे हैं। उन्नलेखनीय है कि किसानों से संबंधित सात सूत्री मांगों को लेकर सिंगूर में भारतीय जनता किसान मोर्चा ने तीन दिवसीय धरना दिया था जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधइकारी सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News