राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में लवप्रीत सिंह ने जीता रजत

0

ताशकंद, 17 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने गुरुवार को ताशकंद में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में पुरुषों के 109 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। लवप्रीत सिंह ने कुल 348 किग्रा (161 187) का भार उठाया ।
इसके अलावा, अनुराधा पवनराज ने 195 किग्रा (90 105) के संयुक्त प्रयास के साथ राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में महिलाओं के 87 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।साई मीडिया ने शुक्रवार को ट्विट किया, “भारत के लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2021 में पुरुषों के 109 किग्रा में कुल 348 किग्रा (161 187) के भार के साथ जीत हासिल की, जबकि अनुराधा पवनराज ने महिलाओं के 87 किग्रा में 195 किग्रा (90 105) के कुल भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया। दोनों को बधाई।”

भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित 14 पदक जीते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *