उत्तर भारत में पवन की फिल्म ‘बॉस’ का जलवा

0

मुंबई, 22 नवंबर (हि.स.) । भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह बॉक्स ऑफिस के रियल बॉस हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ को यूपी और बिहार के सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह भी खूब देखा जा रहा है। कई सिनेमाघरों में तो हाउस फुल के बोर्ड नजर आए। दर्शकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ‘बॉस’ में पवन सिंह का दमदार लुक दर्शकों को पागल बना रहा है। यही दीवानगी सेकंड वीक में भी देखने को मिल रही है।

इसमें पवन सिंह के साथ बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर भी धांसू रोल में है। ‘बॉस एक्शन से भरपूर फिल्म है। इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। उनकी आवाज में शानदार गाने भी हैं। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स हैं।

साल का समापन होने वाला है। इस पूरे साल पवन का पावर ही देखने को मिला है। इसमें पवन सिंह के वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज दियरी सांग को एक वीक में 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। यह अब तक का रिकार्ड्स है। पवन के पुदीना ऐ हसीना, मोहब्बत अब बेचाता, हमरो उमर लग जाये, मइया के आरती, गलते चलते बा, नजरिया न लगे, मीठी मीठी बाथे कमरिया 2, करंट, बारिश बन जाना, लुटे गए सांग रिलीज हो चुके हैं। पवन सिंह और सोनू निगम का सांग चला धनि हाली हाली यूट्यूब पर धमाल मचा चुका है है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *