‘जुग-जुग जियो’ की रिलीज डेट फिक्स

0

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म अगले साल 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी जानकारी अभिनेता वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

अभिनेता ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा-‘परिवार ही सब कुछ है। इस लिए जुग जुग जियो 24 जून,2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में लेकर आ रहा हूं।’ वीडियो में फिल्म की कास्ट, फिल्म से जुड़े लोग और मूवी की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जो वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वरुण धवन दूल्हे के पारम्परिक परिधान और कियारा आडवाणी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है।

फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ‘जुग जुग जियो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। खास बात यह है कि लम्बे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी पहली बार रुपहले पर्दे पर सबके सामने होगी। फिल्म में कियारा -वरुण की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। जुग -जुग जियो के निर्देशक राज मेहता हैं और यह अगले साल 24 जून को रिलीज होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *