बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को याद कर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

0

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता दिवंगत कृष्णाराज राय की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता को याद कर काफी भावुक हो गईं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे प्यारे डैडी-अज्जा। लव यू इटर्नली!’

ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर उनके अभिनेता पति अभिषेक बच्चन ने दिल वाली इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है। ऐश्वर्या राय अपने पिता के बहुत करीब थीं। उनके पिता आर्मी में बायोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत थे। वह काफी समय से बीमार थे। 18 मार्च 2017 को लिंफोमा नाम की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ खास बॉन्डिग शेयर करती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *