बालाजी टेलीफिल्म्स और पेन मरुधर को मिले ‘जर्सी’ के ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स

0

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा दिग्गज अभिनेता और शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले इसे लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। निर्माताओं ने फिल्म की ऑल इंडिया थियेट्रिकल रिलीज के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स और पेन मरुधर से हाथ मिलाया है ।

यह फिल्म तेलगु फिल्म ‘जर्सी’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी क्रिकेट में होने वाली राजनीति और संघर्ष को दिखाती है। इस फिल्म के जरिये शाहिद कपूर एक बार फिर से क्रिकेटर के किरदार में दिखेंगे। इससे पहले साल 2009 में आई ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में शाहिद ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था।

गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशितइस ‘जर्सी’ को अल्लु अरविंद, अमन गिल और दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। यह फिल्म 31 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *