राज्यपाल कलराज मिश्र ने विंध्य काॅरिडोर का किया अवलोकन, की प्रशंसा

0

मां विंध्यवासिनी का किया पूजन, देश की उन्नति व खुशहाली की कि कामना

 जिलाधिकारी ने राज्यपाल का किया स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे पुलिसकर्मी



मीरजापुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मश्रि ने शनिवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां वध्यिंवासिनी के चरणों में मत्था टेका। विधिवत दर्शन-पूजन कर देश की उन्नति व खुशहाली की कामना की।

विंध्यधाम पहुंचे राज्यपाल न्यू वीआइपी मार्ग से मंदिर की ओर बढ़े। नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद लेकर मंदिर की सीढ़ी को स्पर्श कर गर्भगृह पहुंचे और मंत्रोचरणा के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद मांगा। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया और मंदिर प्रांगण से ही मां गंगा को भी नमन किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने राज्यपाल कलराज मिश्र को दर्शन-पूजन कराया।

गौरतलब है कि पहले गंगा दर्शन के लिए तंग गलियों से होकर घाट तक पहुंचना पड़ता था। विंध्य कारिडोर निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण के बाद अब विंध्यवासिनी मंदिर से ही गंगा दर्शन भी सुगम हो चुका है।

राज्यपाल के विंध्यधाम पहुंचने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल ने विंध्य कारिडोर का अवलोकन किया और कारिडोर निर्माण की प्रशंसा की। इसके बाद राज्यपाल अपने गंतव्य को निकल पड़े। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *