रेलवे ने पैंट्री कार बहाली का दिया आदेश, यात्रियों को परोसा जाएगा पका भोजन

0

नई दिल्ली, 19 नवम्बर (हि.स.)। रेल यात्रियों को फिर से यात्रा के दौरान पका हुआ भोजन परोसा जा सकेगा। रेलवे बोर्ड ने यात्रा के दौरान अब मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में पैंट्री कार फिर से शुरू करने का आदेश दे दिया है। कोविड-19 प्रतिबंधों के चलते पैंट्री कार को बंद कर दिया गया था और ई-कैटरिंग और रेडी-टू-ईट सर्व हो रहा था।

रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक पत्र में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को पैंट्री कार सेवा को फिर से बहाल करने को कहा है। रेलवे बोर्ड ने यह भी कहा कि यात्रियों को रेडी-टू-ईट भोजन भी परोसा जाता रहेगा।

पत्र में कहा गया है कि सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली, यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देशभर के भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों में कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर, रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। रेडी-टू-ईट भोजन की सेवा भी जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *