जापान के जलक्षेत्र में घुसे चीन के चार जहाज

0

बीजिंग, 19 नवंबर (हि.स.)। जापान के जलक्षेत्र में शुक्रवार को चीन के चार जहाज घुस गए। इन जहाजों ने विवादित सेंकाकू द्वीप के पास प्रवेश किया

जापानी मीडिया के अनुसार यह जापान के जलक्षेत्र में चीन के जहाजों के घुसपैठ का 37वां मामला है। जापान प्रशासित सेंकाकू द्वीप पर चीन भी दावा जताता रहा है। वह इसे डियाओयू कहता है।

जापान 1895 से द्वीपों पर अपनी संप्रभुता पर जोर देता रहा है। चीन 1783 और 1785 के जापानी मानचित्रों के हवाले से इसे अपना क्षेत्र मानता है। जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने गुरुवार को इस घुसपैठ पर चिंता जताई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *