दक्षिण कोरिया के कैफे, रेस्टोरेंट में अगले साल से डिस्पोजेबल के प्रयोग पर रोक

0

सियोल, 19 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण कोरिया में अगले साल से कैफे और रेस्तरां में डिस्पोजेबल उत्पादों का प्रयोग नहीं होगा। पर्यावरण मंत्रालय ने हाल ही में इस संबंध में प्रशासनिक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कैफे, फास्ट फूड चेन और अन्य रेस्तरां में डिस्पोजेबल वस्तुओं (पेपर कप और प्लास्टिक स्ट्रॉ) के उपयोग को प्रतिबंधित करने वाला संशोधित कानून जनवरी या फरवरी में लागू हो जाएगा।

सरकार ने अगस्त, 2018 में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाई थी। मगर कुछ समय बाद अस्थायी रूप से डिस्पोजेबल वस्तुओं के उपयोग की अनुमति प्रदान की थी।

नए संशोधित कानून में प्लास्टिक प्रतिबंध नीति का एक से अधिक बार उल्लंघन करने पर कैफे और भोजनालयों के आकार के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *