36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में बली अप्पा एवं निरमा वेन भारत जी ठाकुर ने मारी बाजी

0

प्रयागराज, 19 नवम्बर(हि.स.)। 36वीं अखिल भारतीय इन्दिरा मैराथन में शुक्रवार की सुबह 42.195 किलोमीटर की दौड़ में पुरूष वर्ग में पूणे आर्मी के बली अप्पा और महिला वर्ग में गुजरात की निरमा वेन भारत जी ठाकुर ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी।

दूसरे स्थान पर पुरूष वर्ग में प्रयागराज के अनिल कुमार एवं महिला वर्ग में मुम्बई कस्टम की आरती पाटिल पहुंची। इसी तरह तीसरे स्थान पर सेना के हेतराम एवं महिला वर्ग में मीरजापुर की तामसी सिंह अनीत ने दौड़ पूरी किया।

पहले स्थान पर पहुंचने वाले धावक बली अप्पा कर्नाटक के मूल निवासी है। पूणे आर्मी में कार्यरत है। वह पहली बार यहां अखिल भारतीय इन्दिरा मैराथन में शामिल हुए है। कोलकत्ता मैराथन में शामिल हुए थे।

पुरूष वर्ग में दूसरे स्थान पर पहुंचने वाले धावक अनिल कुमार प्रयागराज के मूल निवासी है। वह किसान परिवार से है। तीसरे स्थान पर आने वाले धावक हेतराम पुत्र भागचन्द्र निवासी लौवपीरी किसोरी उदयपुर सेना में नौकरी करते है। डोंगरा स्काउट में नायक के पद पर नौकरी करते है। वह इससे पूर्व वर्ष 2019 में यहां तीसरे स्थान पर रहे और वर्ष 2017 में दसवीं पोजीसन थी। बैंगलोर मैराथन में भी वह दौड़े थे। हेतराम में बताया कि मेरा लक्ष्य था प्रथम स्थान पाना था। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पायी।

महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर पहुंचने वाली धाविका निरमावेन भारत जी ठाकुर निवासी हाजीपुर गुजरात की है। वह इन्दिरा मैराथन में पहली बार यहां भाग लिया है। इसका पूरा श्रेय कोच को देती हूं। इसके साथ मेरे परिवार के लोगों ने भी सहयोग किया।

दूसरे स्थान पर पहुंचे वाली महिला धाविका आरती पाटिल मुम्बई कस्टम में नौकरी करती है। वह यहां पहली बार भाग लिया है। इससे पूर्व अन्य स्थानों पर दौड़ प्रतियोगिता में जा चुकी है।

तीसरे स्थान पहुंचने वाले महिला धाविका तामसी सिंह मीरजापुर चुनान की निवासी है। बीए से स्तानक की पढ़ाई वारणसी से कर रही है। उनके परिवार में दो भाई तीन बहन है। माता पिता किसान है। वह छत्तीसगढ़ में भी भाग लिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *