न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच खेले जाने वाला शेफील्ड शील्ड मैच स्थगित

0

सिडनी, 19 नवंबर (हि.स.)। न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाला शेफील्ड शील्ड मैच विक्टोरियन हरफनमौला खिलाड़ी विल सदरलैंड के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्थगित कर दिया गया है।

यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में शुक्रवार सुबह मैच शुरू होना था और टॉस से एक घंटे से भी कम समय पहले सदरलैंड के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक बयान में कहा, “कोविड -19 परीक्षण के दौरान, विल सदरलैंड का परिणाम सकारात्मक आया, जिसके लिए और विश्लेषण की आवश्यकता है।”

बयान में आगे कहा गया, “विक्टोरियन टीम वर्तमान में सेल्फ आईसोलेशन में है, अभी और भी खिलाड़ियों की जांच हो रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नियत समय में और अपडेट प्रदान करेगा।”

विक्टोरियन टीम अब कोविड-19 परीक्षण परिणामों का इंतजार कर ही है, आने वाले परिणामों की निगरानी की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *