कंगना के बाद अब गोखले बोले- असली आजादी 2014 के बाद मिली

0

मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद अब अभिनेता विक्रम गोखले ने कहा कि देश भले ही 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, लेकिन असली आजादी 2014 के बाद मिली है। वर्ष 2014 के बाद ही देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है, जिसे पूरा देश महसूस कर रहा है।

गोखले ने शुक्रवार को मुंबई में पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश हर स्तर पर विकास की राह पर चल रहा है और लोग असली आजादी का अनुभव कर भी रहे हैं। इसे बोलने में उन्हें हिचक नहीं होगी। गोखले ने कहा कि वे कंगना रनौत से कभी मिले नहीं हैं, लेकिन उन्होंने जो कहा वह सही था। इसी वजह से उन्होंने उनके बयान का समर्थन किया था। गोखले ने मीडिया पर कंगना के बयान को आधा-अधूरा प्रसारित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं, लेकिन सच कहने की आदत के कारण पिछले 30 वर्ष से वे हर विषय पर अपनी बेबाक राय व्यक्त करते रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *