बिहार के नौ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति

0

पटना, 19 नवंबर (हि.स.)। राज्य के नौ वरीय आईएएस अधिकारी को प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विभाग के मुताबिक तनय सुल्तानिया को दरभंगा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नगर आयुक्त के तौर पर तरनजीत सिंह को पदासीन किया गया है। विशाल राज को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद मधुबनी बनाया गया है । जिला परिषद जमुई के उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी की आरिफ हसन को जिम्मेदारी दी गई है।

मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी विवेक मैत्रेय को दी गई है। कैमूर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कुमार गौरव को बनाया गया है। योगेश कुमार सागर बक्सर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बनाये गये हैं। अनिल कुमार को जिला परिषद पश्चिम चंपारण बेतिया का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। अभिलाषा शर्मा को खगड़िया जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *