माँ अरुणा भाटिया को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार

0

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धार्मिक मंत्र सुनाई दे रहा है। वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी माँ की बहुत याद आ रही है। अक्षय के शेयर किए वीडियो में वह दूर निहारते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में ‘नमस्तस्ये नमो नमः’ मंत्र चल रहा है। वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- ‘यूं ही, आज मां की बहुत याद आ रही है।’

गौरतलब है, अक्षय कुमार अपनी माँ अरुणा भाटिया के बहुत करीब थे। लेकिन लगभग दो महीने पहले 8 सितंबर को अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। अब ऐसे में अक्षय का यह पोस्ट काफी भावुक करने वाला है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही मानुषी छिल्लर के साथ ‘पृथ्वीराज’, भूमि पेडनेकर के साथ ‘रक्षा बंधन’, सारा अली खान और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे’ और नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘राम सेतु’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘बच्चन पांडे’, ‘ओह माय गॉड 2’ और ‘मिशन सिंड्रेला’ की शूटिंग में भी अक्षय जोरों-शोरों से लगे हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *