पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर हुए शाकिब अल हसन

0

ढाका, 17 नवंबर (हि. स.)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रहे तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। हैमस्ट्रिंग की चोट (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

शाकिब के अलावा सैफुद्दीन भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं,लिटन दास, सौम्य सरकार और रूबेल हुसैन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है,जबकि मुश्तफिकुर रहीम को आराम दिया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए बांग्लादेशी टीम इस प्रकार है-

महमुदुल्लाह (कप्तान), नईम शेख, नजमुल हुसैन, आफीफ हुसैन, नुरुल हसन, मेहंदी हसन, अमिनुल इस्लाम,मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शमीम हुसैन, नासुन अहमद, सैफ हसन, यासिर अली चौधरी, शोहिदुर इस्लाम, अकबर अली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *