तेलंगाना के पोचमपल्ली को मिलेगा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार

0

 संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने किया चयन



नई दिल्ली, 16 नवंबर (हि.स.)। तेलंगाना के पोचमपल्ली को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव में शामिल कर लिया है। प्रतिष्ठित पुरस्कार और खिताब स्पेन में होने वाले यूएनडब्ल्यूटीओ महासभा के 42वें सत्र के अवसर पर दिया जाएगा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पोचमपल्ली की अनूठी बुनाई शैली को प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के मंत्र के माध्यम से आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तौर पर विशेष महत्व मिला। नलगोंडा जिले के पोचमपल्ली गांव में विशिष्ट ‘इकत’ शैली से साड़ियां तैयार की जाती हैं, इसलिए इसे भारत की ‘सिल्क सिटी’ कहा जाता है। पोचमपल्ली इकत शैली को 2004 में जीआई (भौगोलिक संकेतक) मिला था। पर्यटन मंत्रालय ने यूएनडब्ल्यूटीओ सर्वोत्तम पर्यटन गांव के लिए भारत से तीन गांवों के नाम का सुझाव दिया था। इनमें मेघालय के कोंगथांग, मध्य प्रदेश के लाडपुरा खास और पोचमपल्ली का नाम शामिल था। यूएनडब्ल्यूटीओ ने पोचमपल्ली को सर्वोत्तम पर्यटन गांवों में से एक का पुरस्कार देने के लिए चुना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *