कंपाला में बम विस्फोट, बाल-बाल बची भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम

0

नई दिल्ली, 16 नवंबर (हि.स.)। युगांडा की राजधानी कंपाला में मंगलवार सुबह दो विस्फोट हुए जिसके चलते अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते दिखे। भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम इस समय यूगांडा के कम्पाला में है। हालांकि टीम को इस विस्फोट से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विस्फोट भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के होटल से 100 मीटर की दूरी पर हुआ है। हालांकि भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित हैं। भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम यूंगांडा में यूगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल-2021 में हिस्सा लेने के लिए कुछ ही दिन पहले वहां पहुंची है।

बचा दें कि टीम में टोक्यो पैरांलिंपिक-2021 में पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रमोद भगत, मनोज सरकार और बाकी खिलाड़ी शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *