सीनियर पुरुष हैंडबॉल राज्य चैम्पियनशिप में सीवान की टीम लेगी हिस्सा

0

सीवान, 16 नवंबर ( हि.स.)। बिहार राज्य हैंडबॉल संघ की ओर से 17 नवंबर से 19 नवम्बर तक बेगूसराय जिला के दुलारपुर मठ के खेल प्रांगण में आयोजित बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए सीवान जिला पुरुष टीम विवेक कुमार सिंह के कप्तानी में मौर्य एक्सप्रेस से मंगलवार को रवाना हो गई ।

सीवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि टीम का चयन हिमेश्वर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स ,लक्ष्मीपुर, मैरवा में लगाए गए एक सप्ताह के गैर आवासीय प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया ।इस टीम के प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि इस बार हमारी टीम काफी सशक्त है। टीम में आर्मी स्पोर्टस कोटा से चयनीत खिलाड़ी मुकेश कुमार सिंह,अनूप कुमार मिश्र के आ जाने से टीम को मजबूती मिली है ।इस बार इस टीम से पदक की उम्मीद है । प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का चयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी । सीवान की टीम में विवेक कुमार सिंह (कप्तान) अनुप कुमार मिश्र,मुकेश कुमार सिंह सिनियर,संजीव कुमार,सुशील कुमार,सन्तोष कुमार,राजकुमार ठाकुर,प्रदीप कुमार,राजपाल कुमार,नीरज बैठा,रामचंद्र चौहान,मुकेश कुमार सिंह जूनियर शामिल हैं। विश्वकर्मा कुमार राष्ट्रीय खिलाड़ी को टीम प्रबंधक बनाया गया है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *