‘ऐ दीदी देवरा तोर’ में बेबी काजल की अदाएं देख फैंस ने थामे दिल

0

मुंबई, 16 नवंबर (हिं.स.) । भोजपुरी फिल्म जगत की उभरती हुई एक्टर-सिंगर बेबी काजल अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों को दीवाना बना रही हैं।अब उनका एक नया भोजपुरी गाना ‘ऐ दीदी देवरा तोर’ का वीडियो गीत यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन इस गीत को बेबी काजल ने नहीं गाया, बल्कि उन्होंने इसमें अपनी लाजवाब परफॉर्मस देकर भोजपुरी म्यूजिक जगत की सुपरस्टार सिंगर खुशबू तिवारी-केटी की आवाज में चार चांद लगा दिए हैं। दर्शकों के बीच, खासकर भोजपुरिया दर्शक इसे खूब देख और सुन रहे हैं। कुछ ही समय में गाने को यूट्यूब पर भारी संख्या में लाइक मिल चुके हैं। ‘ऐ दीदी देवरा तोर’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

हाल ही में बेबी काजल ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। कंपनी का यूट्यूब चैनल इससे पहले भी बेबी काजल के कई गाने रिलीज कर चुका है। गौरतलब है कि खुशबू तिवारी की भोजपुरिया दर्शकों के बीच लंबी चौड़ी फैन फोलोइंग है।

बता दें कि भोजपुरी गाना ‘ऐ दीदी देवरा तोर’ को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक आर्यन देव हैं। डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर, एडिटिंग मीत जी, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी है। गाने के सभी राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं।

बात करें बेबी काजल के वर्कफ्रंट की तो वह इससे पहले भी कई हिट गीत दे चुकी हैं, जिनमें ‘आधी आधी रतिया में’, ‘लेले चला ए बलमुआ’, ‘धरी ना अकवारी ए बलमुआ’ और ‘सईया बाड़े चाईना बॉर्डरवा’ जैसे गाने शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *