सोशल मीडिया पर फिर सक्रिय हुईं अनन्या पांडे, लिखा-‘बारिश के बिना इंद्रधनुष नहीं दिख सकता’

0

फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे लंबे समय बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गईं हैं।अनन्या पांडे ने आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी द्वारा पूछताछ के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन मंगलवार को लगभग एक महीने बाद उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया ।उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कार में बैठकर इंद्रधनुष को कैप्चर करती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अनन्या ने लिखा है, बारिश के बिना इंद्रधनुष नहीं दिख सकता। ‘

इस खूबसूरत वीडियो में कैमरा अनन्या पांडे के हंसते हुए चेहरे से पैन होकर कार के बाहर सुदूर प्रकृति के बीच आसमान में बने इंद्रधनुष के दृश्य पर टिकता है। बाहर हरियाली है और आसमां में प्यारा सा इंद्रधनुष उभरकर आया है। सोशल मीडिया पर फैंस अनन्या के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। अनन्या के इस वीडियो पर अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कमेंट किया है। उन्होंने बेटी के इस खूबसूरत वीडियो पर दिल वाला इमोजी बनाया है। फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और अनन्या की दोस्त हेलेना एलेसी ने भी वीडियो पर प्यार बरसाया है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म लाइगर में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *