इजराइल में 5 से 11 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन को मंजूरी

0

यरुशलम, 15 नवंबर (हि.स.)। इजराइल में बच्चों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी गई है। 5 से 11 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक ( डायरेक्टर जनरल) नचमन ऐश ने रविवार को 5 से 11 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए विशेषज्ञों के पैनल की सिफारिश को मंजूर किया।

मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले दिनों में वैक्सीनेशन की शुरुआत करने के तिथि तय की जाएगी। नचमन ऐश ने कहा है कि अधिकतर विशेषज्ञों का मानना था कि इस उम्र में वैक्सीन लगाने में लाभ का स्तर बिना वैक्सीनेशन के जोखिम से अधिक है।

इससे पहले इजराइल के कोरोना वायरस विशेषज्ञ सलमान जार्का ने स्टेट ओन्ड रेडियो को बताया था कि बच्चों के लिए वैक्सीन का खुराक इस हफ्ते इजराइल में आ जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *