ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर इस दिन स्ट्रीम होगी ‘इनसाइड एज सीजन 3’

0

वेब सीरीज ‘इनसाइज एज’ के पहले और दूसरे सीजन की सफलता के बाद फैंस इसके तीसरे सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। फैंस का यह इंताजर अब जल्द ही खत्म होने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल मीडिया ऐंड ऐंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज में एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, रिचा चड्ढा, तनुज विरवानी, आमिर बशीर, सयानी गुप्ता, सपना पब्बी, अक्षय ओबरॉय, सिद्धांत गुप्ता और अमित सियाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

क्रिकेट पर बनी वेब सीरीज ‘इनसाइड एज सीजन 3’ की स्ट्रीमिंग 3 दिसंबर 2021 से ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो जाएगी।क्रिकेट बनी इस वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ का पहला सीजन साल 2017 में रिलीज हुआ था। पहला सीजन क्रिकेट में होने वाली सट्टेबाजी और फिक्सिंग पर आधारित था। इसका दूसरा सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था और इसमें क्रिकेट में होने वाली डोपिंग को दिखाया गया था। वहीं अब इसके तीसरे सीजन में क्रिकेट के खेल में पैसा और पॉवर का खेल उजागर किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *