कॉमेडियन भारती का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस

0

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में भारती काफी पतली नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को खुद भारती ने ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। भारती ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में भारती काफी स्लिम और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका यह अवतार देख कर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। फैंस उनका यह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं, क्योकि भारती पहले काफी मोटी थीं और अब वह बिलकुल फिट नजर आ रही हैं। भारती सिंह की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। भारती सिंह इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी सेलिब्रिटी हैं। वह कई कॉमेडी शोज के साथ -साथ कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *