विराट कोहली ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

0

नई दिल्ली, 14 नवंबर (हि.स.)। भारत की एकदिवसीय और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी उत्कृष्टता कई लोगों को प्रेरित करने का काम करेगी।

विराट कोहली ने रविवार को ट्विटर के जरिए कहा कि गर्व का एक महान क्षण और सभी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और साहसिक पुरस्कार विजेताओं को बधाई। आपकी उत्कृष्टता कई लोगों को अपने खेल जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।

खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *