रणवीर-दीपिका की आज शादी की तीसरी सालगिरह,दिलचस्प है लव स्टोरी

0

दीपवीर के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर यह जानना बेहद दिलचस्प है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। यह अंदाजा लगाना उस समय हर किसी के लिए मुश्किल था कि शूटिंग के दौरान दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी एक -दूसरे के प्यार में पड़ जायेंगे।

मीडिया में भी दोनों के प्यार में होने की खबरे तेजी से चल रही थी। यह जोड़ी बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत जोड़ी बन गई, जिसे दर्शक ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी पसंद करने लगे। हालांकि रणवीर पहली नजर में ही दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे। दीपिका और रणवीर का प्यार परवान चढ़ा फिल्म बाजीराव मस्तानी के सेट पर। जब दोनों को साल 2015 में फिर से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम करने का मौका मिला। दोनों एक -दूसरे के प्यार में पड़ चुके थे और दोनों का रोमांस ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन भी चल रहा था। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘पद्मावत’ में साथ में अभिनय किया और लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवम्बर, 2018 में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उन्होंने इस जोड़ी को ‘दीपवीर’नाम भी दिया है। शादी के बाद भी दीपिका और रणवीर फिल्म जगत में सक्रिय हैं। दोनों बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं और जल्द ही फिल्म ’83 ‘ में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *