गया : मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने चार लोगों को फांसी पर लटकाया

0

गया, 14 नवंबर (हि.स.)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में शनिवार की रात चार लोगों को फांसी पर लटकाकर मार डाला दी। इनमेंदो दंपत्ति थे। इसके पूर्व नक्सलियों ने इनके घर में लूटपाट कर घर को लूटने के बाद ब्लास्ट कर उड़ा दिया। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल नक्सलियों की तलाश में अभियान शुरू किया है।

बताया गया कि नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा है। पर्चे में कहा गया है कि 17 मार्च 2021 की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की कार्रवाई में मारे गए चार नक्सलियों की मौत का बदला लिया गया है। इस कार्रवाई में 205 कोबरा बटालियन और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार नक्सली कमांडर मारे गए थे और इनसे तीन एक के-47, एक इसांस रायफल और भारी मात्रा में गोली बरामद हुई थी।शनिवार की रात नक्सलियों ने दो महिला सहित उनके पतियों को फांसी पर लटकाकर लगाकर मार डाला।

रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी आदित्य कुमार के नेतृत्व में नक्सलियों की तलाश में कोबरा, सीआरपीएफ और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू की है।

घटना के संबंध में प्रदेश के अपर महानिदेशक, विधि-व्यवस्था बिनय कुमार ने बताया कि सीमावर्ती झारखंड के जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे तलाशी अभियान में झारखंड पुलिस के साथ बिहार पुलिस भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था और सुदृढ़ किया गया है। इसके लिए गया, औरंगाबाद सहित झारखंड के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी,डीआईजी को निर्देश दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *