बेगूसराय निवासी राकेश सिन्हा बने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य

0

बेगूसराय, 14 नवंबर (हि.स.)। बिहार के बेगूसराय निवासी राज्यसभा सदस्य और प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता प्रो. राकेश सिन्हा के अनुभव का फायदा अब भारतीय प्रेस परिषद (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया) को मिलेगा। राज्यसभा द्वारा राकेश सिन्हा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में राजपत्र जाते ही जारी होते ही राकेश सिन्हा इसके लिए राज्यसभा के सभापति का आभार जताया है, वहीं लोगों में खुशी की लहर फैल गई है।

जारी किए गए भारत के राजपत्र के अनुसार 13 जुलाई 2024 को अपने राज्यसभा कार्यकाल के अंतिम दिन तक राकेश सिन्हा केंद्र सरकार के इस महत्वपूर्ण संस्था का सदस्य बने रहेंगे। मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं वनवासी कल्याण आश्रम के शंभू कुमार ने खुशी जताते हुए कहा है कि सदन के विभिन्न समितियों में अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले राकेश सिन्हा अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के से संबंधित संस्था के कार्यों का निष्पादन करेंगे, यह सिर्फ बेगूसराय नहीं पूरे बिहार के लिए हर्ष का विषय है।

उल्लेखनीय है कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (भारतीय प्रेस परिषद) प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने और उसे बनाए रखने, जन अभिरूचि का उच्च मानक सुनिश्चित करने और नागरिकों के अघिकारों एवं दायित्वों के प्रति उचित भावना उत्पन्न करने का दायित्व निभाने वाला स्वायत्तशासी संगठन है। यह प्रेस काउंसिल, प्रेस से प्राप्त या उसके विरूद्ध प्राप्त शिकायतों का निष्पादन करने के साथ सरकार एवं समाचार पत्र, समाचार एजेंसी, सम्पादक या पत्रकार को चेतावनी देती है, आचरण को गलत ठहरा सकती है। सबसे बड़ी बात है कि प्रेस काउंसिल के निर्णय को किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दिया जा सकता है। संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले इस महत्वपूर्ण संस्था का सदस्य मनोनीत होने के बाद बड़ी संख्या में लोग राकेश सिन्हा को बधाई दे रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *