गढ़चिरौली के ग्यारहपत्ती-कोटंगुल वन क्षेत्र में मुठभेड़, 5 नक्सलियों के शव बरामद

0

गढ़चिरौली, 13 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थित ग्यारहपत्ती-कोटंगुल वन क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह महाराष्ट्र पुलिस का सी-60 दस्ता ग्यारहपट्टी-कोटगुल वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल में भाग खड़े हुए। शुरुआती मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों की सही संख्या के बारे में सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही जानकारी साझा की जा सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *