राखी सावंत ने कंगना रनौत को बताया गद्दार

0

कंगना रनौत के आजादी वाले बयान के बाद से जहां एक तरफ सियासत गरमाई हुई है, वहीं उन्हें हर तरफ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। अब अभिनेत्री राखी सावंत ने भी कंगना के इस बयान की तीखी आलोचना की है और उन्हें गद्दार बताया है। राखी सावंत ने कंगना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंगना माइक लेकर बोल रही हैं, लेकिन उनके आवाज की जगह कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो को साझा करते हुए राखी ने लिखा -‘ देश की गद्दार है दीदी…’

राखी सावंत का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है पंगा गर्ल कंगना रनौत ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा था कि-‘देश को 1947 में तो आजादी भीख में मिली थी जबकि देश को असली आजादी तो साल 2014 में मिली।’ उनके इस बयान का इशारा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की तरफ था। वहीं कंगना के इस विवादित बयान के बाद उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *