पीसी मोदी बने राज्य सभा के नए महासचिव

0

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (हि.स.)। प्रमोद चन्द्र मोदी (पीसी मोदी) ने शुक्रवार को राज्य सभा के नए महासचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य सभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने मोदी को पदभार ग्रहण कराया।

पी सी मोदी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वो 1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने पीसी मोदी को 10 अगस्त, 2022 तक या अगले आदेश तक, राज्य सभा का महासचिव नियुक्त किया। वह डॉ. परसाराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु का स्थान लेंगे।

01 सितंबर, 1959 को जन्मे मोदी को सीबीडीटी के अध्यक्ष सहित भारत सरकार में विभिन्न पदों को संभालने का लगभग 40 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्हें न्यायशास्त्र और न्यायिक और अर्ध-न्यायिक प्रक्रियाओं का लंबा अनुभव है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *