इतिहास के पन्नों में: 13 नवंबर

0

एक समृद्ध रचनाकार का जन्मः 13 नवंबर 1917 को ग्वालियर (मप्र) के मुरैना जिले के श्योपुर कस्बे में हिंदी के प्रमुख कवि, आलोचक और निबंधकार गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म हुआ। कविता की एक धारा को प्रभावित करने वाले समर्थ रचनाकार के तौर पर एक व्यापक पाठक वर्ग पर उनका गहरा असर है।

अपने माता-पिता की तीसरी संतान मुक्तिबोध के पूर्वज मूलरूप से महाराष्ट्र के जलगांव निवासी थे। ‘तार सप्तक’ के पहले कवि मुक्तिबोध को प्रगतिशील कविता और नयी कविता का सेतुबंध भी माना जाता है। मानव अस्मिता, आत्मसंघर्ष और राजनैतिक चेतना से सजी मुक्तिबोध की पहली कविता ‘तार सप्तक’ के जरिये सामने आई। विडंबना यह कि उनका स्वतंत्र काव्य संग्रह उनके जीवनकाल में प्रकाशित नहीं हो पाया। 11 सितंबर 1964 को लंबी बीमारी के बाद उनके निधन से पहले श्रीकांत वर्मा ने उनकी केवल ‘एक साहित्यिक की डायरी’ प्रकाशित करायी थी, जिसका दूसरा संस्करण ज्ञानपीठ से उनके निधन के दो माह बाद प्रकाशित हुआ। ज्ञानपीठ ने ही उनका बहुचर्चित कविता संग्रह ‘चांद का मुंह टेढ़ा है’, कहानी संग्रह ‘काठ का सपना’, ‘सतह से उठता आदमी’, उपन्यास ‘विपात्र’ प्रकाशित किया।

अन्य अहम घटनाएं:

1873: सुप्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री एवं न्यायाधीश मुकुंद रामाराव जयकर का जन्म।

1892: कहानीकार राय कृष्णदास का जन्म।

1917: वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंत दादा पाटिल का जन्म।

1945: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियरंजन दास मुंशी का जन्म।

1967: फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म।

1968: फिल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News