पद्मश्री दुलारी देवी के उपहार से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री, तस्वीर साझा कर किया आभार व्यक्त

0

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र, मोदी ने गुरुवार को पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के उपहार से अभिभूत होकर उनका आभार व्यक्त किया। दुलारी देवी ने प्रधानमंत्री को मधुबनी पेंटिंग भेंट की थी। 53 वर्षीया दुलारी देवी अलग-अलग विषयों पर अब तक तकरीबन 8 हजार पेंटिंग बना चुकी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दुलारी देवी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट में कहा, “दुलारी देवी जी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें #PeoplesPadma से सम्मानित किया गया है। वह बिहार के मधुबनी की रहने वाली हैं और एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। पद्म अलंकरण समारोह के बाद पुरस्कार विजेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे अपनी कलाकृति भेंट की। उनके सादगीपूर्ण हावभाव से अभिभूत हूं। उनका आभार और अभिनंदन करता हूं।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *