हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष आरके सिन्हा को डॉ मंगलम स्वामीनाथन पुरस्कार

0

 पुढारी दैनिक के सहायक संपादक श्रीराम जोशी को भी मिलेगा वर्ष 2021 का राष्ट्रीय पुरस्कार



नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। डॉ मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन ने हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष आरके सिन्हा को वर्ष 2020 के पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान से जुड़े राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना है। वर्ष 2021 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पुढारी दैनिक के सहायक संपादक श्रीराम जोशी को चुना गया है।

वार्षिक तौर पर दिए जाने वाले डॉ मंगलम स्वामीनाथन पुरस्कार प्रत्येक वर्ष पत्रकारिता और उससे जुड़े विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष पुरस्कार समारोह 29 नवंबर को एनडीएमसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार पत्रकारिता, विज्ञान पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति, चिकित्सा क्षेत्र में गलत प्रथाओं के खिलाफ जांच और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान किए जाते हैं।

फाउंडेशन के मुताबिक आरके सिन्हा जीवन भर पत्रकारिता की भावना के साथ बड़े उत्साह से निरंतर लेखन और शोध कार्य करते रहे हैं। श्रीराम जोशी को पुरस्कार उनकी योग्यता, निरंतर लेखन और सत्य के प्रति आग्रह के लिए प्रदान किया गया है।

इसके अतिरिक्त मलयालम मनोरमा के वरुघिस थॉमस और शलभ उपाध्याय को क्रमशः वर्ष 2020 और 2021 के लिए विज्ञान रिपोर्टिंग में पुरस्कार के लिए चुना गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *